इन आदतों को छोड़ने पर पेट की चर्बी हो जाएगी कम, जानें कैसे करें शरीर को फिट

इन आदतों को छोड़ने पर पेट की चर्बी हो जाएगी कम, जानें कैसे करें शरीर को फिट

सेहतराग टीम

आज के समय में पेट फूलने की समस्या अधिकतर लोगों में होती है। इस समस्या से लोग काफी घबराते भी रहते हैं। क्योंकि पेट फूलने से बॉडी की बनावट भी खराब दिखने लगती है जो लोगों को पंसद नहीं आता। ऐसी स्थिति में कई लोग कभी कभार खाना भी छोड़ देते हैं। वैसे क्या आपको पता है कि आपका पेट क्यों फूलता है? अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे कि आखिर हमारा पेट क्यों फूलता है। पेट फूलना एक ऐसी स्थिति है जिसकी वजह से आपके पेट में गैस बनने लगता है। ऐसा आपकी डाइट की वजह से भी हो सकता है, जिसके पीछे डिहाइड्रेशन, स्ट्रेस और आपका पोश्चर भी एक कारण बन सकता है। दरअसल आपके बैठने की स्थिति पेट फूलने की समस्या का कारण बन सकती है और इसी वजह से बहुत सारे लोगों का जल्दी पेट फूल जाता है। वही अगर आप सभी चीजें अपना चुके हैं कि आपका पेट न फूले तो आपको अपनी गतिविधियों पर ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए कि आप अनजाने में कौन सी गलतियां कर रहे हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही 5 कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पेट फूलने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। 

पढ़ें- अपने तोंद से हैं परेशान तो करें यह उपाय, जल्द हो जाएंगे फिट

ढेर सारा नमक

अगर आप सोच रहे हैं कि हम आपके खाने में मौजूद नमक की बात कर रहे हैं तो आप गलत है। हम ऐसे नमक की बात कर रहे हैं, जिसपर आप ध्यान नहीं देते। ये नमक आपके जंक फूड और सभी प्रकार के स्नैक में पड़ा होता है, जिसे आप दिन भर खाते हैं। ब्रेड, चीज, सॉस जैसे फूड में नमक होता है, लेकिन हमें उसके बारे में जानकारी नहीं होती। ये आपके दिन की कुल नमक की जरूरत से कही अधिक हो जाता है। हालांकि वैज्ञानिक अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि नमक आपको कैसे फूला हुआ बनाता है, कुछ शोधकर्ताओं का कहना है कि शरीर में अतिरिक्त नमक पानी के प्रतिधारण का कारण बन सकता है, जो पेट फूलने के कारणों में से एक हो सकता है।

फाइबर और प्रोटीन डाइट

फाइबर निस्संदेह आपकी आंत के लिए सबसे अच्छे मैक्रोन्यूट्रिएंट में से एक है। ये पाचन को बेहतर बनाता है और तेजी से विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए ये एक तरीके से पेट फूलने की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। हालांकि शोधकर्ताओं का कहना है कि ये तर्क उतना सीधा नहीं है, जितना की इसे सोचा जाता है।  ऐसा इसलिए होता है क्योंकि फाइबर स्वस्थ आंत माइक्रोफ्लोरा के विकास को उत्तेजित करता है, जो फाइबर को पचाने पर स्वाभाविक रूप से गैस का उत्पादन करते हैं। एक प्रोटीन युक्त डाइट सिर्फ माइक्रोबियल विकास पर प्रभाव और बदले में पेट फूला देती है। फाइबर और कार्ब-युक्त आहार दूसरी ओर, पेट फूलने का कारण नहीं बनते हैं।

पेट में गैस बनना आम

आप इस बात पर यकीन करें या न करें लेकिन ऐसा संभव है कि आपकी बॉडी पेट फूलने के हिसाब से बनी हुई है। जब भी आप कुछ खाते हैं तो दो चीजें होती है, जिसके कारण पेट में गैस बनती है। पहली ये आपकी आंतों की मांसपेशियां टाइट हो जाती हैं और आपका डायफग्राम आपकी छाती के करीब आ जाता है, जिस कारण गैस के लिए जगह बन जाती है। डायफग्राम एक ऐसी मांसपेशी है, जो आपकी छाती और पेट को अलग-अलग करती है। हालांकि कुछ लोगों में डायफग्राम ऊपर नहीं जाता है लेकिन नीचे आ जाता है। तब भी ये गैस के लिए जगह बना देता है जो पेट फूलने का कारण बनता है, जिसके कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ता है।

एंग्जाइटी

आपके मस्तिष्क और आपकी आंत के बीच बिल्कुल सीधा संबंध है। दोनों में से किसी में भी समस्या एक-दूसरे को प्रभावित करने के लिए काफी है। इसलिए अगर जब भी चिंतित या तनाव में होते हैं तो ये आपके पेट फूलने के पीछे का एक बड़ा कारण हो सकता है। अमेरिकन कॉलेज ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी के मुताबिक, तनाव से गुजर रहे लोग जरूरत से ज्यादा हवा निगल जाते हैं, जो उनके पेट में इकठ्ठा हो जाती है और पेट फूलने लगता है। इसके अलावा तनाव आपकी पाचन प्रक्रिया को अंसुतिलत करता है, जो समस्या को बढ़ाने का काम करता है।

गलत तरीके से बैठना और सोना

अगर आपकी मां खाना खाने के बाद तुरंत लेट जाने से मना करती हैं तो ये बिल्कुल सही बात है। गलत तरीके से बैठना या लेटना आपके शरीर से गैस निकलने को प्रभावित करता है। शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया कि गैस जब आपके आंत से तेजी से पास होती है जब आप खड़ी अवस्था में होते हैं न कि जब आप अपनी पीठ के बल लेटे हुए होते हैं। हालांकि अध्ययन ने इस प्रभाव के सटीक कारण की पुष्टि नहीं की है। अध्ययन में यह सुझाव दिया गया कि ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि जब आप सीधी स्थिति में बैठे होते हैं, तो आपके पेट के निचले हिस्से में दबाव बढ़ जाता है, जो आपके आंत में कुछ रिसेप्टर्स को प्रभावित करता है जिसके कारण आपके शरीर से गैस निकलती है। यदि आप भोजन के तुरंत बाद लेट जाते हैं तो गैस आपकी आंतों में एक घंटे तक रह सकती है, लेकिन अगर आप सीधे बैठे हैं तो यह उससे भी तेज हो सकता है।

इसे भी पढ़ें-

ये वो वैज्ञानिक तरीका है, जिससे आप तेजी से वजन कम कर पाएंगे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।